ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सरकार से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग तेज।
जिला विकास प्राधिकरण से लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्र होकर तमाम लोगों ने इस कड़ा विरोध किया और कहा कि वे पिछले आठ सालों से इस जिला विकास प्राधिकरण का विरोध कर रहे हैं, इससे लोगों को हो रही परेशानियों को सरकार के सम्मुख रखा गया है लेकिन सरकार लोगों के हितों को अनदेखा कर रही है। मंगलवार को गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में तमाम लोगों ने एकजुट होकर बैठक की और सरकार के इस गैर जिम्मेदार रवैए पर नाराजगी जताई।
इस अवसर पर वहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हेम तिवारी, ललित मोहन पंत, हेम जोशी, कृष्ण चन्द्र पाण्डे,प्रताप सिंह सत्याल, चन्द्रमणी भट्ट, रोबिन मनोज भण्डारी, प्रतेश कुमार पांडे, पीसी तिवारी आदि लोग मौजूद थे।









