ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
वन महोत्सव के समापन अवसर पर किया गया वृक्षारोपण :
अल्मोड़ाः गणानाथ वन क्षेत्र में वन महोत्सव का समापन हो गया है। इस अवसर पर रेंज परिसर कपड़खान में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने सभी लोगों से पेड़ पौधों की सुरक्षा करने का आह्वान किया। रेंजर पीसी तिवारी ने बताया कि एक से सात जुलाई तक विभिन्न संस्थानों पर लोगों, स्कूल के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वहां पर जाखसौड़ा के सरपंच दिनेश पिलख्वाल, वन दरोगा इंद्रा गोस्वामी, मनोज काण्डपाल, गोपाल सिंह, पान सिंह, हर्ष सिंह, अनिल कुमार, गंगाराम, चंदन सिंह, नन्दन सिंह, पूरन सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।









