ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति के लिए किया गया प्रर्दशन
ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः सोमवार को नगर निगम परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर प्रर्दशन किया।
वार्ताओं ने कहा कि नगर निगम बने हुए काफी समय बीत चुका है लेकिन अभी तक नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है।
इससे निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन, प्रशासनिक कार्यों और कई योजनाओं सहित सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को भी समय पर सेवा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने लेखाधिकारी की स्थायी नियुक्ति, जून का वेतन तथा पेंशन आदि की मांग की।
इस अवसर पर वहां पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल, पुष्कर सिंह बिष्ट, राजेश, संतोष, अशोक, कमल आर्या, विजय अधिकारी, बबीता आदि लोग मौजूद थे।









