पीएम मोदी को नामिबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

Spread the love

 

            नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामिबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें नामीबिया की राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी-डैतवाह ने एक खास समारोह में दिया।

           ये भारत और नामीबिया के रिश्तों की नई इबारत लिखने की शुरूआत है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय नेता को यह सम्मान हासिल हुआ है।

               पीएम मोदी ने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हुए कहा, “मुझे इस देश के सर्वोच्च सम्मान देने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं आपके सामने लोकतंत्र की जननी के प्रतिनिधि के रूप में खड़ा हूं, और मैं अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की हार्दिक शुभकामनाएं लाया हूं।”

              उन्होंने नंदी-डैतवाह और नामीबिया की जनता का शुक्रिया अदा किया। इस सम्मान का नाम वेल्वित्शिया मिराबिलिस पौधे के नाम पर रखा गया। ये पौधा नामीबिया की जमीन पर ही उगाया जाता है।

27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की बढ़ी शान

 

यह सम्मान पीएम मोदी का 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यह उनकी हालिया पांच देशों की यात्रा का चौथा और पिछले 24 घंटों में दूसरा पुरस्कार है। यह सम्मान भारत की दुनिया में बढ़ती साख को दर्शाता है। अगर आप पूछें कि पीएम मोदी को अब तक कितने देशों से सम्मान मिले, तो इसकी फेहरिस्त लंबी है।

– ब्राजील: ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस

– त्रिनिदाद और टोबैगो: द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो

– घाना: द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना

– साइप्रस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III

– श्रीलंका: मित्र विभूषणा

– मॉरीशस: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन

– कुवैत: द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर

– सूडान: द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस

– बारबाडोस: ऑनरेररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस अवार्ड

– डोमिनिका: द डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर

– नाइजर: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर

– रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल

– भूटान: ऑर्डर ऑफ सियालपो

– फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजियन ऑफ ऑनर

– ग्रीस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर

– मिस्र: ऑर्डर ऑफ द नाइल

– फिजी: कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी

– पापुआ न्यू गिनी: ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लॉगोहु

– पवाउ: अबाकी अवार्ड

– मालदीव: ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन

– अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट बाय द यूएस गवर्नमेंट

– बहरीन: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां

– अफगानिस्तान: स्टेट ऑर्डर ऑफ घाजी अमीर अमानुल्लाह खान

– सऊदी अरब: द किंग अब्दुलअजीज साश

– संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड

– फलस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत