संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
बेटी फिर हुई पिता के ‘क्रोध’ का शिकार…!
अब भी समाज बेटा-बेटी के जाल में फंसा हैं,
इस चुभन ने ना जाने किस-किस को डसा हैं।
एक बेटी फिर हुई पिता के ‘क्रोध’ का शिकार,
ना जाने कब खत्म होगा दुनिया से ये विकार।
गांववालों ने पिता के मस्तिष्क पे किया संहार,
क्या? वे लौटा पाएंगे एक बेटी व उसका प्यार।
अब भी समाज बेटा-बेटी के जाल में फंसा हैं,
इस चुभन ने ना जाने किस-किस को डसा हैं।
क्यों? होना स्वयं बेटी की “तरक्की’ से नाराज,
एक पिता को तो उसपे होना ही चाहिए नाज़।
गुनाह तो न किया तान दी लाइसेंसी रिवॉल्वर,
पिता बच्चे की हर समस्या में होता है सॉल्वर।
अब भी समाज बेटा-बेटी के जाल में फंसा हैं,
इस चुभन ने ना जाने किस-किस को डसा हैं।
अभागे हैं राज्यस्तरीय खिलाड़ी को खो दिया,
‘संकुचित मानसिकता’ ने बेटी को डूबो दिया।
वे सभी गुनहगार हैं जिन्होंने शब्दबाण चलाएं,
‘हस्तियाँ’ मिटी किस-किसको कौन समझाएं।
(संदर्भ-टेनिस खिलाडी राधिका यादव की पिता ने की हत्या)







