संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार।
विश्व जनसंख्या दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानड़ पर मनाया गया ओर जनसंख्या दिवस अभियान की माह की शुरुआत।
कानड़ :– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी निर्देश अनुसार एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश निगवाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानड़ में प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है तथा इसी दिन से जनसंख्या स्तरीकरण माह की शुरुआत होती है, आज 11 जुलाई से 11 अगस्त 25 तक विश्व जनसंख्यादिवस अभियान चलाया जाएगा जिसमें परिवार नियोजन के साधनों के इच्छुक दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन वितरण कर इसकी शुरुआत की गई! इसका मुख्य उद्देश्य परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रति जागरूकता को बढ़ाना तथा नवाचार के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व का प्रचार प्रसार जैसे की सही उम्र में विवाह हो विवाह उपरांत बच्चों के जन्म में देरी तथा प्रथम बच्चे के जन्म के बाद कम से कम 3 साल का अंतर होना चाहिए, इसके लिए गर्भनिरोधक अस्थाई साधन जैसे की छाया गोली, अंतरा इंजेक्शन, कॉपर टी निरोध, माला एन गोली आदि साधन उपलब्ध है इच्छुक दंपत्ति इन्हें अपना कर परिवार को नियोजित कर सकता है खंड विस्तार प्रशिक्षक भगवान सिंह डगवाल द्वारा बताया गया कि जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाया जावेगा जिसमें सी एच ओ,एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पुरे माह विभुन्न गतिविधि जैसे की नारे लेखन, सास बहु सम्मेलन, ग्रुप बैठक आयोजित की जाकर इच्छुक दंपति का सर्वे किया जावेगा एवं उनको परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जाकर उनकी इच्छा अनुसार साधन अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। पात्र दंपति को परिवार नियोजन साधनों के उपलब्ध करवाये जाएगे ताकि जनसंख्या को स्थिर किया जा सके, इसके साथ ही महिला एवं पुरुष नसबंदी ऑपरेशन के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉक्टर कृष्ण वर्मा मनीष शर्मा, गोविंद पाटीदार, भावना बामनिया, चेतना निगम, रामबाबू , देवेंद्र, कमल, सचिन सूर्यवंशी, रविंद्र विश्वकर्मा, एवं ग्रामीणजन उपस्थित है!







