अश्विनी सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने उद्बोधन में छात्राओं से कहा :- कि बाल यौन शोषण को रोकने के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार ️ ️ 

 

 

अश्विनी सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने उद्बोधन में छात्राओं से कहा :- कि बाल यौन शोषण को रोकने के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं।

 

 

बाल यौन शोषण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

 

आगर मालवा :- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 के पालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर मालवा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अश्विनी सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा एवं विशेष अतिथि के रूप में सुश्री प्रियंका चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आगर मालवा, फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्रीमती अश्विनी सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं से कहा कि बाल यौन शोषण को रोकने के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं जाने अनजाने में अपराध हो जाते हैं अपराधों की जानकारी एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है 18 वर्ष से कम आयु की लड़की यदि किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध के कारण चली जाती है तो लड़की स्वयं अपना जीवन तो बर्बाद करती है और उस लड़के का जीवन भी बर्बाद हो जाता है और लगभग 10 से 20 वर्ष तक की सजा भी हो जाती है क्योंकि कानून में 18 वर्ष से कम की आयु की लड़की की सहमति कोई सहमति नहीं मानी जाती है। विधि के समक्ष सभी समान है और सभी को समान न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जाती है ।

सुश्री प्रियंका चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आगर मालवा ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य तभी पूर्ण किया जा सकता है जब उसके प्रति ईमानदारी और लगन से मेहनत की जाए वह स्वयं भी शासकीय विद्यालय में पड़ी है इसलिए कोई भी छात्र अपने मन में यह नहीं सोचे कि शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राऐ प्राइवेट विद्यालय की छात्राओं से कम होती हैं शासकीय स्कूलों से पढ़े हुए कई लोग भी बड़े-बड़े पदों पर अधिकारी नियुक्त हुए हैं। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों जैसे छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करना या साहित्य दिखाने, पीछा करना, बलात्कार, घरेलू हिंसा दहेज मृत्यु आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी । जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी बाल यौन शोषण विषय पर एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों पर छात्राओं से चर्चा की इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर सी खंडार एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं सहित लगभग 300 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़