संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
जागरूक हेतू जल गंगा संवर्धन अभियान…!
जागरूक हेतू जल गंगा संवर्धन अभियान,
एम पी के आला अधिकारी कितने महान।
बोरी बंधान से पानी रोकने आए कलेक्टर,
भ्रष्टाचार की गंगा बहाने निकले सिलेक्टर।
14 किलो काजू, किशमिश, बादाम डकार,
50 बोरी बोतलबंद पानी पीते गए सरकार।
जागरूक हेतू जल गंगा संवर्धन अभियान,
एम पी के आला अधिकारी कितने महान।
6 लीटर दूध एवं 5 किलो शक्कर की चाय,
भोली जनता भी देखती रह गईं दाए-बाए।
बिलों से अधिकारियों व कार्यक्रमों के नाम,
यहाँ होती रहीं बंदरबांट का देते रहें पैगाम।
जागरूक हेतू जल गंगा संवर्धन अभियान,
एम पी के आला अधिकारी कितने महान।
हजारों ₹ की मिठाई, नमकीन और समोसे,
एम पी फिर से गजब है सरकार के भरोसे।
रिकॉर्ड तोड़ती रहीं अफसरों की यह डाइट,
अब जिले की ‘ग्राम पंचायत’ करेगी फाइट।
(संदर्भ-1 घंटे में 14 किलो काजू बादाम खा गए अफसर !)







