ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विकास सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अधिकार मित्रों द्वारा विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अधिकार मित्रों द्वारा दिनांक 12-07-2025 को जिले कई क्षेत्रों में “नई रोशनी” योजना के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दिव्यांग बच्चों की पहचान करने एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक दिवसीय डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम शैल, शिलिंग, टम्टा मोहल्ला, बहरखेत, सीलिंगसेरा, काभड़ी, कुरैशी मोहल्ला, चुपड़ा, आदि जगहों पर डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को उनके नि: शुल्क कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उससे लाभ प्राप्त करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कई जगह फलदार पेड़ व छायादार पेड़ भी लगाए गए।
इस कार्यक्रम में अधिकार मित्र कैलाश जोशी, बजाड़कर जोशी, नीता नेगी, दीपा पाण्डे, भावना तिवारी, नीमा बिनवाल, शोभा लोहनी, हेमा लोहनी, हिमानी खोलिया, दीपा बिष्ट, ममता तिवारी, दीपा भण्डारी, आशा भारती, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, बबीता जोशी, योगेश कुमार, विजय टम्टा, ममता नेगी, पूनम पांडे, यमुना प्रसाद शामिल रहे।









