ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अधिकार मित्रों द्वारा तमाम सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा दिनांक 12-07-2025 को सेंट एंगेज जूनियर हाईस्कूल ‘हीराडुंगरी’ अल्मोड़ा में “नई रोशनी ” नामक योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों को समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना, बच्चों से संबंधित, महिला एवं बाल विकास/वात्सल्य योजना, विधिक सेवा द्वारा एलएसएचसी, एलएसयूएम, चाइल्ड हेल्पलाइन 15100 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं “हरेला महोत्सव” कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधों/वृक्षारोपण कार्य किया गया।
इस अवसर पर वहां प्रिंसिपल शोभना बनर्जी, प्रेमा कराकोटी, दुर्गा चौधरी, निशा आर्या, शिवानी कांडपाल आदि लोग मौजूद थे।







