ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अब लेजर सर्जरी की सुविधा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में भी मिलेगी बहुत जल्द।
अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में लेजर सर्जरी की सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही मशीन खरीदकर स्थापाना प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीपी भैसोड़ा ने बताया कि लेजर सर्जरी एक आधुनिक चिकित्सकिय प्रक्रिया है जिसमें पारंपरिक सर्जिकल उपकरणों की जगह उच्च तीव्रता वाली लेजर बीम का उपयोग किया जाता है।यह अधिक कारगर होती है तथा मरीजों को जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलती है।









