हरेला पर्व पर पौधरोपण पखवाड़ा, एक लाख पौधरोपण का टारगेट

Spread the love

 

           देहरादूनः उत्तराखंड की परंपरागत हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व-2025 इस बार नगर निगम देहरादून की ओर से विशाल पौधरोपण पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने शहरभर के चयनित स्थलों पर पौधरोपण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लगभग एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

                इसके लिए करीब 60 हजार वर्ग मीटर भूमि का चयन कर लिया गया है। इस बार मियावाकी पद्धति से पौधों की जीवित रहने की दर को बेहतर करने का प्रयास हाेगा।

नगर निगम ने इस अभियान के लिए वन विभाग से पौधों की व्यवस्था की है। पौधरोपण दो प्रमुख श्रेणियों में किया जाएगा एक निगम की रिक्त सरकारी भूमि पर और दूसरा शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे। निगम की रिक्त 54277 वर्ग मीटर भूमि पर अधिकतम पौधरोपण किया जाएगा।

               हरेला पर्व पर नगर निगम दून में व्यापक स्तर पर मनाएगा पौधरोपण पखवाड़ा

                    कार्ययोजना के अनुसार नगर निगम की खाली जमीन पर 67 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इनमें से 42 पौधे मियावाकी पद्धति से लगाए जाएंगे, जो तेज़ी से हरियाली विकसित करने की जापानी तकनीक है। इसके अलावा सड़क किनारे भी 6850 वर्ग मीटर भूमि पर हरियाली की मुहिम है।

                 सड़क किनारे कुल 23 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें 16 हजार छोटे पौधे और छह हजार से अधिक मध्यम आकार के पौधे शामिल हैं। इसके अलावा 10 से 15 हजार पौधे स्कूल व अन्य संस्थाओं के सहयोग से रोपने की योजना है। नगर निगम ने पौध रोपण का आंकड़ा एक लाख पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

 

इस संपूर्ण अभियान में निगम कुल 89900 पौधे रोपे जाएंगे

  • आठ से 10 फुट के पौधे, 1800
  • तीन से चार फुट के पौधे, 47100
  • झाड़ी व छोटे पौधे, 39500

 

                हरेला पर्व केवल सांस्कृतिक परंपरा नहीं बल्कि प्राकृतिक उत्तरदायित्व का अवसर है। नगर निगम की यह पहल शहर के पर्यावरण को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भी पौधरोपण अभियान में भाग लें और रोपे गए पौधों की देखरेख करें। सौरभ थपलियाल, महापौर

 

खाली सरकारी भूमि पर मियावाकी पद्धति से पौधरोपण

 

              चयनित स्थान, क्षेत्रफल (वर्ग मी), आठ से 10 फीट के पौधे, तीन से चार फीट के पौधे, झाड़ी/छोटे पौधे, कुल पौधे

  • डांडा लखौंड, 20885, 500, 2500, 5000, 8000
  • सहस्रधारा रोड कुल्हान, 5351, 00, 10600, 00, 10600
  • सहस्रधारा रोड निकट किरसाली चौक, 4000, 50, 500, 1000, 1550
  • सहस्रधारा रोड धोरण पुल के निकट, 12541, 00, 25000, 00, 25000
  • आरकेडिया, 7500, 100, 5000, 500, 5600
  • कारगी स्टेशन, 4000, 200, 3000, 12000, 15200
  • कुल, 54277, 850, 42600, 23000, 66950

 

शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे पौधरोपण

  • चयनित स्थान, कुल क्षेत्रफल (वर्ग मी), आठ से 10 फीट के पौधे, तीन से चार फीट, झाड़ी/छोटे पौधे, कुल पौधे
  • महाराणा प्रताप चौक से प्राचीन शीला माता मंदिर, 450, 00, 300, 8000, 8300
  • कुआंवाला राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर, 2000, 100, 400, 500, 1000
  • केहरी गांव प्रेमनगर, 4000, 50, 50, 500, 600
  • एफआरआइ के पास दोनों तरफ डिवाइडर पर, 4000, 00, 400, 1200, 1600
  • कुल, 6850, 900, 5500, 16500, 22900
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़