ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः आजादी के बाद के बाद पहली बार सीमान्त गांवों के ग्रामीण को संचार सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से एक वर्ष पूर्व लगे संचार निगम के मोबाइल टावर सो पीस बने हुए है, परिणामस्वरूप सीमान्त गांवों के ग्रामीण संचार युग में भी मीलों दूर ऊंची चोटियों या पेड़ की शाखाओं पर बैठकर मोबाइल नेटवर्क ढूंढने को विवश बने हुए है। सीमान्त गांवों में संचार निगम द्वारा मोबाइल टावरों का ढांचा खडा करते वक्त सीमान्त गांवों के ग्रामीणो मे अपार खुशी देखने को मिली थी मगर एक वर्ष बाद भी मोबाइल टावरों की संचार सेवायें सुचारू न होने से ग्रामीणों अपने को ठगा महसूस कर रहे है। सीमान्त गांवो के ग्रामीण का कहना है कि चुनाव के वक्त ग्रामीणों को कोरे आश्वासन देकर खासा वोट बैंक बटोरा जाता है मगर सत्तासीन होने के बाद सीमान्त गांवों के ग्रामीणो की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणो का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत वर्ष 22 सितम्बर को सीमान्त क्षेत्रों में लगे मोबाइल टावरों की सेवा दो माह बाद सुचारू होने का आश्वासन दिया गया था मगर 11 माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी संचार निगम के मोबाइल टावर सोपीस बने हुए है। बता दे कि वर्ष 2022 के अन्त में तत्कालीन गढवाल सासंद तीरथ सिंह रावत के अथक प्रयासो से तोषी, चिलौण्ड, गौण्डार, गडगू व तुंगनाथ घाटी के विभिन्न यात्रा पडा़वों को संचार सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से आधा दर्जन मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति मिली थी तथा स्वीकृति मिलने के बाद संचार निगम ने सीमान्त क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने का कार्य त्वरित गति से शुरू किया था। मोबाइल टावरो का निर्माण कार्य पूरा होने के वर्षो बाद भी मोबाइल टावर सो पीस बने हुए हैं।
पूर्व प्रधान नरेन्द्र पंवार ने बताया कि सीमान्त क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगने से सीमान्त गांवों के ग्रामीणों में आजादी के बाद पहली बार संचार सुविधा से जुड़ने का जश्न तो था मगर मोबाइल टावरों के सो पीस बनने से सीमान्त गांवो के ग्रामीणों के अरमान धरे के धरे रह गये। बद्री ‘केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत का कहना है कि सीमान्त क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगने से मदमहेश्वर व तुंगनाथ धामों के यात्रा पडा़वों संचार सुविधा से जुड़कर स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मेें भारी इजाफा होने का अनुमान था मगर संचार निगम की लापरवाही से मोबाइल टावर सोपीस बने हुए है।









