ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अंधेरे में डढूली गांव, पांच दिन से बिजली गुल
भतरौंचखान (अल्मोड़ा): भतरौंचखान क्षेत्र में डढूली गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल है। इससे क्षेत्र की लगभग 350 से अधिक की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। इतने दिनों के बाद भी यूपीसीएल इस क्षेत्र में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं कर पाया है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यूपीसीएल के अधिकारियों को समय पर सूचना दे दी गई है, लेकिन इसके बाद भी बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है।
उर्जा निगम के अधिकारियों ने आधे गांव को दूसरी लाइन से जोड़ दिया है जिससे वहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन बाकी आधा गांव अब भी अंधेरे में है।
गांव के पूर्व प्रधान खेमचंद्र, किशन चन्द्र, दामोदर, मोहन चंद्र, दिनेश चंद्र आदि ने बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने को कहा है और चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही बिजली सुचारू नहीं की गई तो आन्दोलन किया जाएगा।
यूपीसीएल के अवर अभियंता मनोज उपाध्याय का कहना है कि शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।









