ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिले के नगर क्षेत्र में आए दिन जाम लगने से प्रभावित हो रहा है यातायात।
बागेश्वरः नगर आए दिन जाम लगने से यातायात के साथ ही आम जनता भी प्रभावित हो रही है। नगर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण और संकरी सड़कें होने के कारण रोज जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर में बार बार जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रावण मास होने के कारण बागेश्वर धाम में लोगों की काफी भीड़ रहती है जो बार बार जाम के कारण परेशान हो रहे हैं।
जाम लगने से जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों के संचालन में बाधा आ रही है। नगर में गोमती पुल,कांडा रोड, पिंडारी रोड और अस्पताल के आसपास दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। नगर में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण वाहनों को सड़क के किनारे खड़े करने से भी अई जगह जाम की स्थिति बन रही है।









