ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे 18अगस्त तक रात में रहेगा बंद।
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार से आगामी 18 अगस्त तक रात 11बजे से प्रात: पांच बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87विस्तार (नया-109) के किमी 56क्वारब पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200मीटर की लम्बाई में भूस्खलन जोन बन गया है।
यहां पर काफी समय से लगातार पहाड़ी दरकने और सड़क के धंसने से यातायात व्यवस्था में बार बार व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।इधर यहां पर हिल कटिंग कार्य चल रहा है। सभी वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार से रात्रि 11 बजे से प्रात: पांच बजे तक के लिए आगामी 18 अगस्त तक रात में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्ग अल्मोड़ा-विश्वनाथ, शहरफाटक तथा रानीखेत-खैरना मोटर मार्ग से संचालित होंगे।
जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक कुमार पांडे ने बताया कि क्वारब पुल के पास पहाड़ी से लागातार पत्थर, मलवा आ रहा है। इसी वजह से मार्ग को रात में यातायात के लिए,इस मंगलवार से आगामी 18 अगस्त तक रात ग्यारह बजे से सुबह पांच बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।









