मुख्यमंत्री ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में विश्राम गृह बनने से तीमारदारों को भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी

Spread the love

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व हल्द्वानी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों व तीमारदारों के लिए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। विश्रामगृह में तीमारदारों के ठहरने, बैठने, पेयजल, भोजन, शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी।

बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विश्राम गृह सुविधा के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग व सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में विश्राम गृह बनने से तीमारदारों को भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सेवादान आरोग्य संस्था से किच्छा स्थित एम्स सैटेलाइट सेंटर में भी यह व्यवस्था करने को कहा, इस पर संस्था ने सहमति जताई। विश्राम गृहों में नाश्ता 20 रुपये, दोपहर व रात्रि भोजन 35 रुपये में उपलब्ध हो

विश्राम गृहों के निर्माण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 1750 वर्गमीटर व राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 1400 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध की गई है। आगामी 20 वर्षों के लिए एमओयू वैध रहेगा।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पांडेय, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, सेवादान आरोग्य संस्था से अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन, अमित दास मौजूद रहे।

 

ये होंगी दरें

सेवादान आरोग्य फाउंडेशन शीघ्र ही दोनों मेडिकल कॉलेजों में कुल 350 बिस्तरों की क्षमता वाले विश्राम गृहों का निर्माण करेगी। 10 बेड वाले पांच व आठ बेड वाले दो शयनागारों में 55 रुपये प्रति बिस्तर तीमारदारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा 6 बेड वाले 5 शयनागार में तीमारदारों को 75 रुपये प्रति बिस्तर मिलेगा। विश्रामगृह में डबल बेड वाले 33 कमरे का 330 रुपये प्रति कक्ष की दर पर लोगों को मिलेंगे। डबल बेड वाले 8 कमरे (एसी युक्त) 850 रुपये प्रति कक्ष में मिलेगा। इसके अलावा विश्रामगृह में चार बेड वाले 36 कमरे का दरें 75 रूपये प्रति बिस्तर के हिसाब से मिलेंगे।

सरकार मरीजों के साथ उनके तीमारदारों की कठिनाइयों को भी गंभीरता से समझती है। अस्पतालों में दिन-रात परिजनों को समय बिताना पड़ता है। तीमारदारों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने विश्राम गृह बनाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में दून व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को विश्राम गृह की सुविधाएं मिलेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़