उत्‍तराखंड में मतदान जारी, चमोली के सभी बूथों पर पड़ रहे वोट

Spread the love

देहरादून: : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 89 विकासखंडों में मतदान हो रहा है। 5823 पोलिंग बूथ पर 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रथम चरण में 17 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा।

पंचायत चुनाव में मतदान के लिए जौनसार बावर के कालसी व चकराता ब्लाक के वोटर कारों व अपने अन्य साधनों से पैतृक गांव लौटे हैं। इस कारण कालसी में कालसी-चकराता स्टेट हाईवे पर बुधवार को जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। उधर, वोटरों के अपने गांव लौटने से गांवों की रौनक बढ़ गई है।

चमोली जिले के विकासखंड ज्योर्तिमठ, थराली, देवाल और नारायणबगड़ के समस्त 258 बूथों पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

देहरादून जिले के चकराता के बूथ पर वोट डालने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान ठाणा निवासी 90 वर्षीय कम्मो देवी भी वोट डालने पहुंचीं।

रामनगर में आज कुमाऊं गढ़वाल के क्षेत्रों में पहले चरण का पंचायत चुनाव के लिए मतदान है। ऐसे में दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोयडा आदि महानगरों से लोग वोट देने के लिए पहाड़ जा रहे हैं। रामनगर में लोग खरीदारी के लिए रुके। सभी लोग टेंपो ट्रेवलर, टैक्सी बुक करके पहुंचे हैं। 50 से अधिक टेंपो ट्रेवलर से लोग पहुंचे हैं। वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं बची।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की जागरूकता व सहभागिता पर निर्भर करती है। त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का संचालन होता है। मेरा सभी मतदाताओं विशेषकर युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह है कि वे अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों में पहुंचकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य के भविष्य को गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़