प्रश्नों के घेरे में नारी सम्मान विमर्श

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

           दृष्टिकोण –

 

   प्रश्नों के घेरे में नारी सम्मान विमर्श

 

अपशब्द, गुंडागर्दी, नारी के विरुद्ध अपराध जैसे गंभीर विषयों पर अराजक तत्वों का समर्थन करने वाली समाजवादी पार्टी अपने ही बुने ज़ाल में फँसती नजर आ रही है। बच्चों से गलती हो जाती है, जैसे वाक्य बोलकर गुंडों की पीठ थपथपाने वाली समाजवादी पार्टी के इतिहास से कोई भी अनभिज्ञ नहीं है। अपराधियों में पीड़ित और दबंग अपराधियों का जाति विभेद के अनुसार समर्थन व विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी मौलाना साजिद रशीदी द्वारा सांसद डिम्पल यादव के पहनावे पर की गई टिप्पणी पर पिछले पायदान पर खड़ी हो गई है। मौलाना साजिद का बयान सपा के लिए साँप के गले में छछून्दर सरीखा अटक गया है, जिसका न विरोध करते बन रहा है और न ही समर्थन करते।

सच यह भी है कि राजनीति केवल स्वार्थ की भाषा बोलती व समझती है। मान अपमान राजनीति के लिए कोई मायने नहीं रखते। यदि राजनीति में आत्मगौरव व आत्म सम्मान का कोई स्थान होता, तो समाजवादी पार्टी और उसके साथ विपक्ष में खड़े राजनीतिक दल लाभ हानि जीवन मरण यश अपयश विधि हाथ मानकर समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव के पहनावे पर की गई टिप्पणी पर चुप्पी साधने हेतु विवश न होते । राजनीति में दोगलेपन का इससे निकृष्ट उदाहरण क्या होगा कि सपा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव के पहनावे पर एक धर्म गुरु मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी व उससे जुड़ा गठबंधन शर्मिंदगी का अनुभव नहीं कर रहा है तथा अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए न मौलाना साजिद रशीदी के विरुद्ध सड़कों पर उतर रहा है और न ही उनके विरुद्ध दंडनीय कार्यवाही की माँग कर रहा है। बात बात पर सरकार को घेरने वाले विपक्ष का अपने ही गठबंधन की सांसद की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले बयान का विरोध न करना यही सिद्ध करता है कि पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक की राजनीति करने का दंभ भरने वाला विपक्ष केवल मतलब की विघटनकारी राजनीति तक ही सीमित है। धार्मिक व्यक्ति की टिप्पणी का विरोध न करने के पीछे उसकी मजबूरी यही है, कि कहीं उसके विरोध के चलते अल्पसंख्यक वोट बैंक उससे न छिटक जाए। निस्संदेह नारी सम्मान, दलित उत्पीड़न तथा अन्य अनेक विषयों पर यदि दमनकारी तत्व सपा से जुड़े होते हैं, तब समाजवादी पार्टी के होंठ सिल जाते हैं। समझ नहीं आता कि संकीर्ण राजनीति के इस कुत्सित खेल में समाजवादी पार्टी कब तक अपनी प्रतिनिधि सांसद का अपमान सहने के लिए विवश रहेगी तथा अवांछित मुद्दों को बहस का विषय बनाने वाला विपक्ष इस अपमान का घूँट पीकर अपमानित क्यों नहीं हो रहा है ?  (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़