संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
बाढ़ से बस्तियों में गुम हस्तियाँ…!
बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुआ असर,
गंगा-यमुना का घटने लगा जल स्तर।
बाढ़ की चपेट में नागरिकों का हैं दर्द,
क्या ओढ़े क्या बिछाए मौसम है सर्द।
बाढ़ प्रभावित इलाके में न कोई राहत,
दाल-रोटी सबको मिले यहीं हैं चाहत।
अभी समस्या जस की तस बनी हुई है,
सभी के सरों की ‘छतें’ भी उड़ी हुई हैं।
अपने घरों को छोड़ दूसरी जगह शरण,
पानी से चौतरफा घिरा हैं जीवन-मरण।
बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा,
खतरे के निशान में डर अभी सता रहा।
पता पूछने पर भी ‘कोई’ नहीं बता रहा,
उजड़ी ज़िन्दगियों को ‘कौन’ बसा रहा।
बाढ़ से घिरी बस्तियों में गुम हैं हस्तियाँ,
न जाने पानी में तलाश रहें हैं अस्थियाँ।
(संदर्भ-राहत नहीं? बाढ़ से घिरी बस्तियां)







