ऊखीमठः कालीमठ घाटी के ग्रामीणों की अराध्य भगवती चामुण्डा देवी की आगामी 24 अगस्त से 15 वर्षो बाद शुरू होने वाली दिवारा यात्रा की तैयारियाां शुरू कर दी गयी है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                ऊखीमठः कालीमठ घाटी के ग्रामीणों की अराध्य भगवती चामुण्डा देवी की आगामी 24 अगस्त से 15 वर्षो बाद शुरू होने वाली दिवारा यात्रा की तैयारियाां शुरू कर दी गयी है। 15 वर्षो बाद आयोजित होने वाली भगवती चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा के आयोजन से पंचगाई के ग्रामीणों सहित कालीमठ घाटी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व जनमानस में भारी उत्साह बना हुआ है तथा चामुण्डा दिवारा यात्रा समिति द्वारा प्रथम चरण की दिवारा यात्रा को भव्य रूप देने की सभी तैयारिया शुरू कर दी गयी है। भगवती चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा चार चरणों में सम्पन्न होगी तथा दिवारा यात्रा का समापन विशाल महायज्ञ के साथ होगा। जानकारी देते हुए भगवती चामुण्डा देवी दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि आगामी 24 अगस्त से भगवती चामुण्डा देवी की प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का शुभारंभ होगा तथा सर्व प्रथम भगवती चामुण्डा देवी चौमासी, जाल मल्ला, जाल तल्ला, चिलौण्ड व खोन्नू गाव का भ्रमण कर ग्रामीणो को आशीर्वाद देगी तथा रूच्छ महादेव, कोटि माहेश्वरी सहित अनेक तीर्थो का भ्रमण करेगी। दिवारा यात्रा समिति उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी ने बताया कि पंचगाई के घर दिवारा पूर्ण होने के बाद भगवती चामुण्डा देवी की केदारनाथ यात्रा का आगाज होगा तथा दिवारा यात्रा कालीमठ व केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलों व गांवों का भ्रमण करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। दिवारा यात्रा सचिव तीरथ सिंह राणा ने बताया कि भगवती चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा केदारनाथ यात्रा के दौरान किन – किन तीर्थो व गांवों में रात्रि प्रवास करेगी उसकी कार्य योजना समिति द्वारा तैयार की जा रही है। दिवारा यात्रा समिति कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत ने बताया कि प्रथम चरण की दिवारा यात्रा के समापन के बाद दूसरे चरण की दिवारा का कार्यक्रम तय किया जायेगा। दिवारा समिति संरक्षक कृपाल सिंह राणा ने बताया कि 15 वर्षो बाद आयोजित होने वाली भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्र के आयोजन से दिवारा यात्रा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, पंचगाई के ग्रामीणों व कालीमठ घाटी के जनमानस में भारी उत्साह बना हुआ है। दिवारा यात्रा समिति सलाहकार त्रिलोक सिंह रावत, रामचन्द्र सिंह राणा, सामाजिक कार्यकर्ता कमल सिंह तिन्दोरी ने बताया कि भगवती चामुण्डा देवी की प्रथम चरण की दिवारा यात्रा को भव्य व दिव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जा रही है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए