ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा है स्तनपान दिवस।
अल्मोड़ाः सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1अगस्त से 7अगस्त तक स्तनपान दिवस मनाया जा रहा है। इस क्रम के अंतर्गत आज बाल विकास परियोजना अधिकारी ताकुला डॉ दिनेश चंद्र पाण्डे और क्षेत्रीय सुपरवाइजर दमयंती धर्मसत्तू ने सोमेश्वर फस्ट सेक्टर के ग्राम भानाराठ आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरन जोशी के केन्द्र में सीडीपीओ और सुपरवाइजर द्वारा लाभार्थियों के साथ बैठक कर सभी के साथ स्तनपान दिवस को लेकर विस्तार से चर्चा की और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें नंदा गौरा और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी तथा गरीब आर्थिक सहायता, जो बच्चों को नहीं पढ़ा सकते संबंधित जानकारी भी मुहैया कराई। एकल महिला स्वरोजगार के बारे में भी जानकारी दी जिसकी अवधि 20अगस्त तक बढ़ाई गई है।








