ऊखीमठः केदार घाटी सहित विभिन्न इलाको में विगत 36 घन्टो से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है ।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                      ऊखीमठः केदार घाटी सहित विभिन्न इलाको मेंद विगत 36 घन्टो से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है । मन्दाकिनी सहित सहायक नदियो के जल स्तर पर भारी वृद्धि होने से नदी किनारे बसे ग्रामीणो की चिन्ताये बढने लगी है । ऊखीमठ – मनसूना – रासी मोटर मार्ग जगह- जगह तालाबो मेें तब्दील होने से ग्रामीण जान हथेली पर रखकर सफर करने को विवश बने हुए है जबकि कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर पापड़ी व ताला तोक में सफर करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है तथा ताला तोक के निचले हिस्से मेें भूस्खलन होने से काश्तकारों की असिंचित भूमि खतरे की जद मेें आ गयी है । मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत फापज के लोन्तर तोक में गदेरे के उफान मेें  आने के कारण पैदल पुल खतरे की जद में आ गया है जिससे ग्रामीणो व स्कूली नौनिहालो को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करने पड रही है । जानकारी देते हुए मदमहेश्वर घाटी पाली सरूणा निवर्तमान प्रधान प्रेमलता पंत ने बताया कि केदार घाटी सहित विभिन्न इलाको मे लगातार बारिश होने से मन्दाकिनी सहित सहायक नदियो का जल स्तर उफान पर है । बुरूवा गांव के नवनिर्वाचित प्रधान मदन भट्ट ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ऊखीमठ – मनसूना – रासी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर करोडो रूपये खर्च करने के बाद भी मोटर मार्ग अधिकांश स्थानो पर तालाबो में तब्दील होने से मदमहेश्वर घाटी के दर्जनो गांवो के ग्रामीणों व मदमहेश्वर धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड रही है । पूर्व प्रधान मदन सिंह नेगी ने बताया कि फापज गांव के लोन्तर तोक मे गदेरे के उफान में आने के कारण पैदल पुल खतरे की जद में आ गया है जिससे ग्रामीणो व स्कूली नौनिहाल खतरे की जद मे आये पुल से आवाजाही करने को विवश बने हुए है। तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत उषाडा के नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिपाल सिंह बजवाल ने बताया कि ताला तोक के निचले हिस्से मे भूस्खलन होने से काश्तकारो के खेत खतरे की जद में आ गये हैै। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल बजवाल ने बताया कि कुण्ड – चोपता नेशनल हाईवे पर पापड़ी व ताला तोक मे सफर करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।