संवाददाता आगर-मालवा :गोवर्धन कुम्भकार।
आदिवासी संवर्धन सप्ताह अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित।
आगर-मालवा : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा प्रेषित कार्य योजना वर्ष 2025-26 के पालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री रवीरन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आदिवासी संवर्धन सप्ताह के अन्तर्गत नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण एवं प्रवर्तन हेतु विधिक सेवा योजना एवं नालसा संवाद योजना, नालसा डान योजना विषयों पर विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा द्वारा आदिवासी संवर्धन सप्ताह 04 से 09 अगस्त तक तक संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आदिवासियों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से 05 अगस्त को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित सीनियर बालक छात्रावास मालीखेड़ी रोड़ आगर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अश्विनी सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री प्रियंका चौहान के विशेष आतिथ्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए बनाई गई नालसा योजना, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, पोक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास ग्राम तनोड़िया में 06 अगस्त को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अश्विनी सिंह एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरूण सिंह के आतिथ्य में तथा ग्राम ढोटी में श्रीमती अश्विनी सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए उक्त शिविरों के माध्यम से जातिगत भेद भाव, नालसा डान योजना एवं लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रावास के अधीक्षक श्री शंकर मालवीय, श्री ओमकार गुर्जर, छात्र, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे शिविरों का संचालन श्री फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी ने किया। शिविर के पश्चात पौधे भी रोपित किए गए।
क्र./27/अगस्त/2025







