सम्पादक दिल्लीः अजय प्रताप सिंह।
“देखते ही देखते “
“साजिशों के पिटारों में सर्पों की फुफकार से दहशत”
“गंज बासौदा में शिक्षिका साजिश की शिकार क्यूं…?
भारत का दिल समझे जाने वाला मध्यप्रदेश, कभी वीरों की धरा, वीरोचित गाथाओं से परिपूर्ण जिसके लोकगीतों की गूंज आज भी रोमांचित करती है, इतिहास के पन्नों पर जिसके शौर्य की अन गिनत गाथाएं हमें आज गौरांवित करती हैं, गुलामी काल में सरकारी और सामंती अत्याचारों पर जहां बगावत की पहली चिंगारी ने समुचे देश को एक सशस्त्र बगावत का मंत्र फूंका हो, वहीं मध्य प्रदेश आज सन्नाटे में सारी मानवीयताओ समेत मरणासन्न अवस्था में जा पहुंचा है, कौन ऐसा पहाड़ आ टूटा कि कल के सूरमा आज सुरंगों में जा छूपे हैं।
गंज बासौदा, विदिशा मप्र के दिल्ली मुम्बई रेल मार्ग पर राजधानी भोपाल से 96 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में स्थित है।यह छोटा सा शहर आजकल पत्थरों या मंडी के लिए नहीं, वरन् साजिशों को रचने कानून का दुरुपयोग करने और अनैतिकताओं को समाज में घोलने की हरकतों के लिए चर्चाओं में बना हुआ है।
गंज बासौदा में आगमन का एक विशेष कारण है, हालांकि हमें यहां आना जनवरी में था, लेकिन समय अभाव के कारण काफी देरी से आना हो पाया, जनवरी में हम एक स्टोरी कवर करने आने वाले थे, जिसका शीर्षक था,” वे मर्द नामर्द कैसे हो गए” बहुत ही मर्मांतक कहानी, जिसमें अपराधियों, ब्लैकमेलर्स, षड्यंत्रकारियों, पुलिस, राजनीतिज्ञ, व प्रशासन के अटूट गठजोड़ की कहानी है। इसके लिए हमने कुछ कहानी के खलनायकों को उनका पक्ष जानने के लिए, व्हाट्सएप पर मैसेज भी भेज दिये थे।
गंज बासौदा के वार्ड 15 में एक सरकारी स्कूल,” शासकीय प्राथमिक नगरशाला बासौदा”
यहां की प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं साधना जी, डबल एम ए, शानदार शिक्षण के लिए विदिशा कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र 2019, दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सन् 2023 में गुणवत्ता पूर्ण शाला में शैक्षणिक व्यवस्था के लिए प्रशस्ति पत्र, केंद्र सरकार के नीति आयोग द्वारा समर्पित शिक्षण उपलब्धि के लिए साधना जी को नीति आयोग की बुकलेट में कवर स्टोरी में मुख्य रूप से प्रकाशित किया गया हो, जो अपनी शाला के सभी बच्चों में हर माह बच्चों की जरूरत की शिक्षण सामग्री अपने खर्चे पर वहन करती हो, जो की निर्धन बच्चों की पढ़ाई का संपूर्ण खर्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक उठा रही हो, आज साज़िश कर्ताओं के सामने भले ही पूरी निडरता से खड़ी हो, तिस पर भी शिक्षा विभाग कैसे गौण बना हुआ है, कि जो शिक्षिका उसके लिए गर्व करने का माध्यम थी, आज बेहतर व्यवस्था के प्रयास में अकेली क्यूं? तो करते हैं पड़ताल …..
बात की शुरुआत होती है 17 जनवरी 2025 से, नगरशाला के बच्चों के मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत आवंटन से, जब तक सबकुछ अच्छा चल रहा था। कि एक स्वयं सहायता समूह “जय शनि देव स्वयं सहायता समूह को आवंटन से। समुह की अध्यक्षा शिवमणि चौहान ने उस दिन मध्यान्ह भोजन का काम शुरू कर दिया। लेकिन यहीं से सेवा के बहाने कमाई की कुत्सित मानसिकता ने जन्म लिया, बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और भार मानक अनुरुप न रहे, बच्चों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। बात प्रभारी प्रधानाध्यापक साधना तक जाती है। मौखिक निर्देश शिवमणि को दिया जाता है। फिर शासकीय पत्र भी।
जय शनि देव स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा को लगा, कि प्रभारी प्रधानाध्यापक साधना जी, उसकी अभिलाषाओं के मार्ग की बाधक बन गई हैं। फिर क्या था, शुरू हुआ साजिशों का दिल दहला देने वाला दौर, जिसकी न मर्यादा थीं, न मानवता, न ही कानून का डर, न भगवान के प्रकोप का खौफ ,था तो बस साधना के अस्तित्व को कैसे खत्म किया जाए, कि निज हितों की अभिलाषाओं को पंख उगने का जनून।
27 जनवरी को प्रभारी प्रधानाध्यापक साधना जी का एक रोड ऐक्सिडेंट शाला आते हुए होता है, फिर वे मैडिकल लीव पर चली जाती हैं। इस बीच शिवमणि चौहान उन्हें फोन से सूचना देती हैं कि शाला रसोई में पुरुष द्वारा प्रयोग किया हुआ कंडोम मिला है। मामला काफी गंभीर था, अपनी चोटिल काया की प्रवाह किये बिना साधना जी उठ खड़ी हुई, घटना याद करते हुए वे शून्य में ताकती हैं, फिर बताती हैं 31 जनवरी या एक दो फरवरी। साधना जी ने स्वयं सहायता समूह अध्यक्षा को अधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। दो फरवरी को समूह अध्यक्षा अपने पति, किसी पत्रकार घासीराम सेन,व कोई एक अन्य व्यक्ति के साथ साधना जी के घर आती हैं, बहाना पत्राचार कैसे किया जाए,आप बनाकर दे दें। ऐसा साधना जी ने किया भी।
4 फरवरी को तथाकथित पत्रकार घासीराम सेन ने फोन पर साधना जी को सूचना दी, कि हमने कंडोम प्रकरण की सूचना एसडीएम महोदय को दी है, लेकिन एसडीएम साहब का कहना है कि शाला की प्रभारी प्रधानाध्यापक साधना एक समर्पित और अनुशासित महिला है वे फिलहाल छूट्टी पर हैं तो उन्हें आने पर सब ठीक हो जायेगा। मैं भी उनसे फोन करके बात करूंगा।
हैरत की बात है कि शिवमणि चौहान और घासीराम सेन सूचना पत्र एसडीएम को सौंपा जाने संबंधित साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाते। ऐसा क्यों यही प्रश्न साज़िश की ओर इशारा करता है। अंतोगत्वा एक साज़िश के तहत एक शिकायत पत्र में कंडोम प्रकरण की साज़िश में साधना जी को लिप्त बताया जाता है, फिर एक के बाद एक निराधार आरोपों की झड़ी शिकायत पत्र के माध्यम से शुरू होती है, प्रश्न उठता है कि ऐसा क्यों? आखिर जांच शुरू होती है, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और नगरपालिका की टीम द्वारा, लेकिन फिर कहानी में झोल दिखाई देता है।जांच किन आरोप के तहत कि जानकारी साधना जी को नहीं दी जाती। समूह से नगरपालिका के अधिकारी भी, तो पत्रकारों का बड़ा धड़ा भी, पार्षद भी, राजनीति के गलियारों के छुटभैय्ए भी जुड़ते हैं, धरना प्रदर्शन भी बिना नोटिस, बिना संवैधानिक परंपरा का पालन किए भी।
निराधार आरोपों के परिप्रेक्ष्य में फिलहाल साधना जी, बच्चों की अगाध श्रद्धा, उनके परिजनों के विश्वास और अदम्य साहस से चट्टान की भांति खड़ी हैं। प्रश्न उठता है कि जो मप्र शौर्य और बलिदान के लिए जाना जाता था, आज सामाजिक परंपरा और संस्कृति का विलोप क्यूं? इस समाचार के लिखे जाने तक शिक्षक संघ कुंभकर्णी नींद से जागा है और साधना जी के पक्ष में एसडीएम बासौदा विजय राय को संघ अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में मिला है, देखते हैं सच जीतता है या साज़िश? वैसे यह साबित हो चुका है कि समाज और प्रशासन कहीं नेपथ्य में चले गए हैं। जिसे पराभव का काल ही माना जाएगा।







