नेता विपक्ष की विश्वसनीयता पर संकट

Spread the love

 

सुधाकर आशावादी

 

 

                    दृष्टिकोण

नेता विपक्ष की विश्वसनीयता पर संकट

 

समाज में स्वयं को विश्वसनीय सिद्ध करने के लिए निश्चित मूल्यों का निरंतर अनुपालन अपेक्षित होता है, जिसके लिए गंभीरता से ईमानदारी, सदाचरण, सत्य-निष्ठा, सकारात्मक सोच, राष्ट्र के प्रति वफ़ादारी, उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन जैसे सकारात्मक मूल्यों पर जीवन भर अडिग रहना अनिवार्य होता है। सिर्फ राजनीति नहीं, अपितु जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बिना प्रमाण के आरोप लगाना आरोप लगाने वाले के व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्वहीन होने का परिचायक होता है। भारत चीन विवाद पर बिना प्रमाण के टिप्पणी करने वाले नेता विपक्ष को उच्चतम न्यायालय की फटकार से कुछ फर्क पड़ेगा या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है, लेकिन सस्ती लोकप्रियता पाने के फेर में एवं अपने राजनीतिक वजूद की खोज में नेता विपक्ष नित्य ही संवैधानिक संस्थाओं तथा सत्ता पक्ष पर आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

कहना ग़लत न होगा कि कांग्रेस के दिग्गज कहे जाने वाले नेता राहुल गांधी के अधिकांश वक्तव्य केवल राजनीतिक संकीर्णता को प्रदर्शित करने वाले एवं निराधार होते हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर आरोपों की सच्चाई सुनने की जगह पलायन करना उनकी आदत बन चुकी है। चाहे चुनाव आयोग हो अथवा अन्य कोई संस्था राहुल गांधी अपने किसी भी आरोप को प्रमाणित करने में असफल रहे हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष का यह आचरण किसी भी प्रकार से गंभीर, निष्पक्ष एवं मर्यादित नहीं कहा जा सकता । अपेक्षा की जानी चाहिए, कि माननीय उच्चतम न्यायालय की फटकार के उपरांत नेता विपक्ष को कुछ सबक अवश्य मिलेगा तथा वह बिना प्रमाण के आरोप लगाने व अफवाह फैलाने से परहेज करेंगे। (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए