आर. सूर्य कुमारी
कविता
शिव जी सावन में आना
देर न करना, आना ही आना,
जल्दी से आना, सावन में आना,
हम आंख बिछाए जल – तारण में।
डम – डम डमरू का नाद लेकर,
फिर से सावन में आना।
त्यौहार मनाना पावन में।
प्रेम – प्रीति की फुहार लेकर,
फिर से सावन में आना,
त्यौहार मनाना प्रांगण में।
तब आशीष – बहार लेकर,
फिर से सावन में आना,
त्यौहार मनाना कानन में।
सावन का सोमवार लेकर,
फिर से मनभावन में आना,
त्यौहार मनाना गायन में।
देर न करना, आना ही आना,
जल्दी से आना, सावन में आना,
हम आंख बिछाए जल – तारण में ।
(विभूति फीचर्स)







