ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए पुलिस बल चौकन्ना।
अल्मोड़ाः एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ मासिक अपराध बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तेरह पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
बैठक में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ऑपरेशन कालनेमि के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधू संत का वेष बनाकर लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत एकल वरिष्ठ नागरिकों और पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जानने को कहा। मानसून सीजन में थाना, फायर, एसडीआरएफ को आपदा उपकरणों को कार्यशील रखने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कोतवाली अल्मोड़ा में तैनात कांस्टेबल बिमल टम्टा को एंप्लॉय ऑफ द मंथ चुना गया।
इस अवसर पर एसआई कृष्ण कुमार, बिशन लाल, हेड कांस्टेबल फिरोज खान, अपर एसआई रमेश कुमार, कांस्टेबल बिरेंद्र सिंह टम्टा, कांस्टेबल कमल जोशी, बालम सिंह, विरेन्द्र सिंह रिंगवाल, अपर एसआई प्रेम सिंह गोलिया, हरीश चंद्र कांडपाल, फायरमैन जीवन चन्द्र जोशी और स्वच्छक राजकुमार को सम्मानित किया गया।







