ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा है बाघ का आतंक, दहशत में रह रहे हैं लोग।
अल्मोड़ाः जिले में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ/तेंदुए की दहशत लोगों में लगातार बढ़ रही है। यहां नगर के आसपास व गांवों में आए दिन तेंदुआ मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है।कई जगहों पर दिन दहाड़े तेंदआ दिखने से ग्रामीण लोगों का अकेले घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।शाम के समय से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। नगर के आसपास के गांवों माल गांव, सरसों,खत्याड़ी, सरकार की आली,गर-भनार,बख,फलसीमा के साथ साथ नगर के आसपास भी आए दिन तेंदुआ दिखाई दे रहा है जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गश्त करने और संभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाने की मांग की है।







