राज्य में जेलों में कैदियों की खराब स्थिति पर हाई कोर्ट गंभीर

Spread the love

 

          नैनीतालः राज्य की जेलों में बंदी, कैदियों की खराब स्थिति का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट की ओर से जेलों की दशा में सुधार को लेकर दिशा-निर्देश जारी होने के बाद भी हालात नहीं सुधरे।

              अब उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर जनहित याचिका दायर कर छह महीने के भीतर जमानत, पैरोल, छूट और त्रैमासिक अनुपालन रिपोर्ट के साथ मुकदमों में तेजी लाकर जेलों में भीड़भाड़ कम करने व छह महीने के भीतर जेलों में 29 प्रतिशत रिक्त पदों को भरने का आदेश देने की भी मांग करती जनहित याचिका दायर की है।
           मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कोर्ट ने इस याचिका को दूसरी याचिका के साथ जोड़ दिया है। जनहित याचिका इस साल की इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के आधार पर दायर की गई है, जिसमें उत्तराखंड को 18 बड़े राज्यों में 16वें स्थान पर रखा गया है, जो खराब और निराशाजनक प्रदर्शन दर्शाता है।

           यह रैंकिंग चार प्रमुख स्तंभों: पुलिस, न्यायपालिका, जेल और कानूनी सहायता में राज्य के प्रदर्शन के आकलन पर आधारित है। रिपोर्ट सरकारी आंकड़ों का उपयोग करके प्रत्येक राज्य की न्याय प्रदान करने की क्षमता का आकलन करती है।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि राज्य के प्रदर्शन को सभी चार स्तंभों में खराब माना गया है। राज्य में अपर्याप्त पुलिस-जनसंख्या अनुपात, जेलों में विचाराधीन कैदियों की समस्या और कानूनी सहायता पर अपर्याप्त खर्च जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है।

               आगे कहा गया है कि न्यायपालिका में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में भारी असमानता है। उत्तराखंड में कोई भी महिला उच्च न्यायालय न्यायाधीश नहीं है। रिपोर्ट में राज्य सरकार की ओर से निम्न रैंकिंग के प्रभावों की जांच करने और न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 21 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।