ऊखीमठः क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा उत्तरकाशी धराली आपदा के बाद क्षेत्र का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने से यात्रा पडा़वों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Spread the love

 

ब्यूरो (ऊखीमठ) रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

              ऊखीमठः क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा उत्तरकाशी धराली आपदा के बाद क्षेत्र का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने से यात्रा पडा़वों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मन्दाकिनी नदी सहित सहायक नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसें ग्रामीणों की रातों की नींद खो चुकी है। रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे सहित लिंक मोटर मार्गों पर जगह – जगह भूस्खलन होने से मोटर मार्गों पर सफर करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश से पूरे बरसात के समय में 20 आवासीय भवनों को आंशिक क्षति पहुंची है।

जानकारी देते हुए पाली सरूणा निवर्तमान प्रधान प्रेमलता पन्त ने बताया कि ऊखीमठ – मनसूना रासी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर करोड़ों रूपये व्यय होने के बाद भी मोटर मार्ग अधिकांश स्थानों पर कीचड मे तब्दील होने से मोटर मार्ग पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। ग्राम पंचायत कविल्ठा निवर्तमान प्रधान अरविन्द राणा ने बताया कि गुप्तकाशी – कालीमठ – चौमासी मोटर मार्ग पर विद्यापीठ – कालीमठ तथा खोन्नू – जाल तल्ला के मध्य मोटर मार्ग पर जगह – जगह तालाब बनने से ग्रामीण जान हथेली पर रखकर सफर करने को विवश बने हुए है। तुंगनाथ धाम प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया उत्तरकाशी धराली की आपदा तथा क्षेत्र मेें लगातार हो रही बारिश के कारण तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है।

मदमहेश्वर यात्रा पड़ाव बनातोली के व्यापारी बीरबल बिष्ट ने बताया कि आपदा व बारिश के कारण तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में भारी गिरावट आने से यात्रा पड़ाव वीरान बने हुए है । निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य परकण्डी रीना बिष्ट ने बताया कि रूद्रप्रयाग- गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे पर काकड़ागाड – कुण्ड के मध्य ऊपरी पहाडी से पत्थर गिरने का सिलसिला निरन्तर जारी रहने उक्त स्थान पर राहगीर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए विवश बने हुए है। तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पूरे बरसात के सीजन में तहसील क्षेत्रान्तर्गत 20 आवासीय भवनों को आंशिक क्षति पहुँची है जिसमेें 6 प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार सहायता राशि वितरित की गयी है तथा शेष प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित करने की कार्यवाही गतिमान है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।