ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिनांक 12-08-2025 को आर्मी पब्लिक स्कूल व राजकीय नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नालसा थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” चलाकर किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, समानता व शिक्षा का अधिकार, किशोर न्याय, बाल विवाह, पर्यावरण की सुरक्षा, नि: शुल्क विधिक सहायता, न्याय संबंधी स्थाई लोक अदालत, साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी, नशीली दवाओं का दुरुपयोग सहित तमाम तरह की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर नालसा (डॉन) स्कीम 2025 की वीडियो दिखाई तथा पंपलेट वितरित किए गए। शिविर में प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहे।







