ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण का वर्षों से चला आ रहा विरोध आज भी जारी।
अल्मोड़ाः विगत कई वर्षों से सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा द्वारा, जिला विकास प्राधिकरण से आम जनता को हो रही परेशानियों का विरोध आज भी जारी है। आज मंगलवार दिनांक 12-08-2025 को गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में सर्वदलीय संघर्ष समिति की एक अहम बैठक हुई जिसमें जिला विकास प्राधिकरण से आम जनता को हो रही तमाम परेशानियों के चर्चा कर इसका कड़ा विरोध किया और धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता के हितों को अनदेखा कर रही है। जनता के भवन निर्माण कार्यों में,नक्शा आदि पास कराने में हो रही दिक्कतों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। जनता के कार्यों में बहुत ज्यादा समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। मांग न मानने पर आन्दोलन और तेज किया जाएगा।







