ऊखीमठः   पट्टी दशज्यूला की ह्रदय स्थली के रूप मेें विशिष्ट पहचान रखने वाले जी आई सी जागतोली के खेल मैदान में आगामी 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेले की सभी तैयारियां जोरो पर हैं।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

              ऊखीमठः पट्टी दशज्यूला की ह्रदय स्थली के रूप मेें विशिष्ट पहचान रखने वाले जी आई सी जागतोली के खेल मैदान में आगामी 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेले की सभी तैयारियां जोरो पर हैं। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन से क्षेत्रवासियों, संस्कृति प्रेमियों, कला प्रेमियों, प्रवासियों व धियाणियां खासे उत्साहित हैं।

जानकारी देते हुये मेला समिति के अध्यक्ष / जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन काण्डपाल ने बताया कि 1958 से जागतोली मेले का शुभारंभ हुआ था तथा इस मेले को 2019 में क्षेत्र के युवाओं ने वृहद रूप में आयोजित करते हुये इसे तीन दिवसीय बनाया। यह मेला प्रतिवर्ष नन्दाष्टमी से शुरू होता है। जिसमें स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता, महिला मंगल दलों के कार्यक्रमों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाता है। कहा कि तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन दशज्यूला क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिल रही है तथा उभरते हुए कलाकारो को उचित मंच मिलने के अलावा स्थानीय उत्पादो को भी बढ़ावा मिल रहा है ।

महोत्सव सचिव कालिका काण्डपाल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की विक्री, विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के स्टालों, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक रोहित चौहान, शिवानी नेगी, जय केदारकला मंच सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति इस वर्ष मेले के आकर्षण का केन्द्र होंगे। मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, केदारनाथ विधायक नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, ब्लाक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय कलाकारों, संस्कृति प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है।

मेला संयोजक निधे किशोर ने बताया कि मेले के पहले दिन स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व जय केदार कला मंच के कलाकारों द्वारा द्रौपदा चिरहरण की प्रस्तुति दी जायेगी। दूसरे दिन दशज्यूला क्षेत्र के सभी गावों के महिला मंगल दलों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। जबकि तीसरे दिन सुप्रसिद्ध लोकगायक रोहित चौहान की टीम व संस्कृति विभाग के कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों  प्रस्तुतियों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ मेले का समापन किया जायेगा। दशज्यूला क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महोत्सव समिति के विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों  ने आमजनमानस से तीन दिवसीय जागतोली दश्ज्यूला महोत्सव मेें सहभागिता का आवाहन किया है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।