ऊखीमठः राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने मदमहेश्वर घाटी के अकतोली से 6 किमी दूरी पैदल तय कर द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार- बनातोली के मध्य आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का जायजा लिया तथा जन समस्याए सुनी।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

               ऊखीमठः राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने मदमहेश्वर घाटी के अकतोली से 6 किमी दूरी पैदल तय कर द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार- बनातोली के मध्य आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का जायजा लिया तथा जन समस्याए सुनी। उनके मदमहेश्वर घाटी आगमन पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो ने उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा राज्य मंत्री ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए सभी से क्षेत्र के विकास के लिए एक मंच पर आने का आवाहन किया। क्षेत्रीय जनता ने उन्हें क्षेत्र में फैली अनेक समस्याओं से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की, जिस पर राज्य मंत्री ने मदमहेश्वर घाटी के जनमानस व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे सीमान्त क्षेत्रो के चहुंमुखी विकास के लिए दर्जनो जन-कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है तथा प्रदेश सरकार सीमान्त क्षेत्र के हर व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश देते हुए कहा कि द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार- बनातोली के मध्य सेडूग के निकट आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की जगह वैकल्पिक मार्ग शीध्र बनाया जाय जिससे मदमहेश्वर धाम की यात्रा समय पर सुचारू हो सके। राज्य मंत्री के गौण्डार गांव आगमन पर प्रधान अनूप पंवार ने बताया कि रविवार सुबह ऊंचाई वाले इलाको में मूसलाधार बारिश होने से गौण्डार- बनातोली के मध्य सेडूग नाम स्थान पर 50 मीटर पैदल मार्ग भूस्खलन की भेंट चढने से आवाजाही बाधित हो गयी थी तथा प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से अभी तक 161 तीर्थ यात्रियो का रेकस्यू कर सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया है। बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए आठ मजदूरो को लगाया गया है मगर क्षेत्र में लगातार बारिश होने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्र में बार – बार भूस्खलन होने से वैकल्पिक मार्ग बनाने में बाधा पहुंच रही है तथा मदमहेश्वर धाम की यात्रा बन्द होने से घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है। बताया कि 14 अगस्त 2023 मे मोरखंडा नदी पर बना लोहे का गार्डर पुल नदी की तेज धाराओ में समा गया था तथा वर्तमान समय मे तीर्थ यात्री व ग्रामीण जान हथेली पर रखकर ट्राली के सहारे आवाजाही करने के लिए विवश बने हुए है। वन पंचायत सरपंच फते सिंह पंवार ने बताया कि गौण्डार गांव व बनातोली के निचले हिस्से मे नदी के कटाव से खतरा बना हुआ है यदि समय रहते दोनो स्थानो के निचले हिस्सो में सुरक्षा दीवालों का निर्माण नही किया गया तो भविष्य मे बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। इम मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, प्रधान बुरूवा मदन भट्ट, उनियाणा विशाम्बरी देवी कुवर सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी, धर्म सिंह पंवार, मनजीत सिंह पंवार, सहित लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी, विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।