टीवी चैनल, विज्ञापन और जनसंपर्क का भ्रष्टाचार – सत्ता की ‘चमक’ और जनता का ‘धोखा’?

Spread the love

 

राजेन्द्र सिंह जादौन (मध्य प्रदेश)

लेखक -एक पत्रकर्मी।

 

 

 

टीवी चैनल, विज्ञापन और जनसंपर्क का भ्रष्टाचार – सत्ता की ‘चमक’ और जनता का ‘धोखा’?

 

 

 

टीवी ऑन करते ही एक मुस्कुराता हुआ चेहरा “सरकार आपकी सेवाओं में तत्पर है।”

जनता सोचती है “वाह! क्या सरकार है! इतना काम कर रही है!” और उधर सरकार सोच रही है “वाह! जनता अभी भी विज्ञापन देखकर खुश है, असली काम करने की ज़रूरत नहीं।”

 

सरकारी विज्ञापन का मंत्र ठीक वैसा ही है। माथा देखो और तिलक करो? भाई, यह तो वैसा ही है जैसे चित्रकूट के घाट पर,भई संतन की भीर, तुलसीदास चंदन घिसे, तिलक करे रघुवीर’ चैनल कहता है “हमारा चैनल सबसे ज्यादा देखा जाता है!”सरकार कहती है “ठीक है, ये लो करोड़ों का विज्ञापन!” बाद में पता चलता है कि चैनल के दर्शक सिर्फ वही लोग हैं जो चैनल के मालिक के घर में रहते हैं।

 

कागज़ों पर सब कुछ चमकदार है।

 

टेंडर ।

 

चैनल ।

 

विज्ञापन।

 

लेकिन असली खेल तो कैमरे के पीछे है कौन कितना कमीशन देगा, कौन किस नेता के करीब है, और किसके चैनल पर किसकी फोटो ज्यादा चमकेगी। यहां योग्यता की नहीं, चापलूसी की बोली लगती है।

 

क्या आपने कभी ऐसे चैनल का नाम सुना है, जो आपने अपनी ज़िंदगी में कभी ऑन ही नहीं किया? फिर भी उसके पास सरकारी विज्ञापन का ठेका है।

क्यों? क्योंकि वहां टीआरपी नहीं, सेटिंग काम करती है। न्यूज़ रूम में खबरें नहीं बनतीं, बिल बनते हैं। और ये बिल जनता के टैक्स से भरे जाते हैं। यानि “आपके पैसे से सरकार अपने फोटोशूट करवाती है।”

 

सरकारी विज्ञापन को कहते हैं “जनहित का संदेश”। पर असली संदेश है “देखो, हम कितने अच्छे हैं”। अस्पतालों में दवा नहीं, स्कूलों में बेंच नहीं, लेकिन टीवी पर चमचमाते विज्ञापन ज़रूर मिलेंगे।

क्योंकि वोट अस्पताल से नहीं, टीवी स्क्रीन से आते हैं।

 

जनता – “साहब, सड़क कब बनेगी?”

नेता – “टीवी देखो, वहां तो बन गई है!”

 

जनता – “अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं।”

नेता – “विज्ञापन में सब मुस्कुरा रहे हैं, और क्या चाहिए?”

 

जनता – “बिजली नहीं आती।”

सरकार – “टीवी देखना बंद करो, मोबाइल पर हमारा विज्ञापन देखो।”

 

जनसंपर्क का असली मतलब है ।“सत्ता और चैनल का मेल”। जनता का पैसा, चैनलों की जेब में।

विज्ञापन का नाम – विकास का संदेश।

असल काम – कमीशन का खेल।

 

और यह खेल चलता रहेगा।

क्योंकि जनता को अभी भी विज्ञापन देखकर लगता है कि देश बदल रहा है, जबकि बदल रहा है सिर्फ टीवी का फ्रेम, देश वहीं का वहीं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़