विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के साथ व्यापार को और मजबूत करने की बात कही,रूसी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया

Spread the love
             इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के साथ व्यापार को और मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने रूसी कंपनियों से भारत के साथ और गहराई से जुड़ने की अपील की है, ताकि दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू सकें।

              जयशंकर ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि ये रूसी कंपनियों के लिए सुनहरा मौका हैं। उन्होंने भारत के विकास और शहरीकरण से पैदा होने वाली मांग को रूसी कारोबारियों के लिए न्योता बताया है।

                  जयशंकर ने कहा, “4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की जीडीपी वाला भारत, जो 7% की रफ्तार से बढ़ रहा है, उसे भरोसेमंद स्रोतों से संसाधनों की जरूरत है। कुछ मामलों में, जरूरी सामान जैसे उर्वरक, रसायन और मशीनरी की आपूर्ति हो सकती है। भारत का तेजी से बढ़ता बुनियादी ढांचा उन कंपनियों के लिए कारोबारी मौके देता है, जिनका अपने देश में अच्छा रिकॉर्ड है।”

               ‘मेक इन इंडिया’ और ऐसी ही दूसरी पहलें विदेशी कारोबारियों के लिए नए रास्ते खोल रही हैं। भारत का आधुनिकीकरण और शहरीकरण अपनी मांग पैदा कर रहा है, जो उपभोग और जीवनशैली में बदलाव से आता है। इनमें से हर आयाम रूसी कंपनियों के लिए भारतीय समकक्षों के साथ गहराई से जुड़ने का न्योता है। हमारा प्रयास है कि उन्हें इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करें।

एस. जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत सरकार

‘भारत-रूस की यारी दुनिया मानती है…’

जयशंकर ने भारत और रूस के बीच मजबूत रिश्तों की तारीफ की, लेकिन व्यापार में कमी को भी उजागर किया।

उन्होंने कहा, “भारत और रूस ने बड़े देशों के बीच सबसे स्थिर रिश्तों को पोषित किया है, ये बात अब दुनिया मानती है। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं कि आर्थिक सहयोग उतना ही मजबूत है। हमारा व्यापार सीमित है और हाल तक व्यापार की मात्रा भी कम थी।”

              विदेश मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में व्यापार बढ़ा है, लेकिन व्यापार घाटा भी बढ़ा है। अब हमें व्यापार को विविध और संतुलित करने के लिए और जोरदार कोशिशें करनी होंगी। ये न केवल ऊंचे व्यापारिक लक्ष्यों के लिए जरूरी है, बल्कि मौजूदा स्तर को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।”

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़