ऊखीमठ: नगर क्षेत्रान्तर्गत ओंकरेश्वर वार्ड में तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ का आयोजन।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: नगर क्षेत्रान्तर्गत ओंकरेश्वर वार्ड में तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ का आयोजन।

ऊखीमठ- नगर क्षेत्रान्तर्गत ओकारेश्वर वार्ड के चुन्नी गाँव में ग्रामीणों के सहयोग से नव निर्मित शिव मन्दिर में तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ व शिव लिंग स्थापना कार्यक्रम विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है। तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा सैकड़ों ग्रामीण शामिल होकर धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहे है। तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ में रविवार को भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा तथा सोमवार को शिव लिंग स्थापना व पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ का समापन होगा। शनिवार को विद्वान आचार्य घनानन्द मैठाणी, अमर देव मैठाणी व यशोधर मैठाणी द्वारा भद्र मण्डप की स्थापना के साथ कलश स्थापना, गणेश स्थापना कर पंचाग पूजन के तहत भगवान केदारनाथ, मदमहेश्वर व बाराही देवी सहित 33 कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। सरलीकरण यज्ञ के शुभारंभ अवसर कई देवी – देवता नर रूप में अवतरित हुए तथा विद्वान आचार्यों व ग्रामीणों को तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ के निर्विघ्न समपन्न होने का आशीर्वाद दिया।

तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ में विद्वान आचार्यों की वेद ऋचाओं, महिलाओं के धार्मिक भजनों , सैकड़ो भक्तों के बम – बम भोले के उदघोषो व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों से चुन्नी गाँव का वातावरण भक्ति बना हुआ है। सरलीकरण यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों शिव भक्तों ने शामिल होकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की! सरलीकरण यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ग्रामीणों के प्रयासों की भूरी – भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से क्षेत्र में खुशहाली के साथ ग्रामीणों में आपसी सौहार्द बना रहता है! सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह रावत ने बताया कि सभी ग्रामीणों के अथक प्रयासों से शिव मन्दिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। केदार सभा राजकुमार तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ व शिव लिंग स्थापना में क्षेत्रवासी पूर्ण योगदान दे रहे है। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रमिला रावत, रमेश नौटियाल,वर्मानन्द तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान अंजना रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद रावत, बीरेन्द्र रावत, इन्द्र सिंह बर्त्वाल, अक्षय पुष्वाण, प्रकाश शुक्ला, अनूप तिवारी, अजय शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, प्रेम सिंह रावत, धर्मेन्द्र तिवारी, कर्मवीर बर्त्वाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।