ऊखीमठः स्यालसौड़ (चंद्रापुरी) में आयोजित कार्यक्रम में विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ विधानसभा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                      ऊखीमठः स्यालसौड़ (चंद्रापुरी) में आयोजित कार्यक्रम में विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ विधानसभा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में त्रिस्तरीय चुनावों में केदारनाथ विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास को लेकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को फूल माला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट ने कहा कि आपसी सामंजस्यता से ही क्षेत्र के विकास कार्यों को अधिक गति मिलती है।

विधायक आशा नौटियाल ने संबोधित करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कहा कि जनसेवा एवं ग्राम,क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत क्षेत्रों के विकास की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देवतुल्य जनता ने दी है उसे पूरा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कहा कि इन योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कहा कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। कहा कि जहाँ पर भी सहयोग की आवश्यकता होगी वो जनप्रतिनिधियों के साथ हमेशा खड़ी रहेंगी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, जिपंस जयवर्द्धन कांडपाल, गंभीर सिंह बिष्ट, अमित मैखंडी, किरन देवी, सुबोध बग़वाड़ी, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, ज्येष्ठ प्रमुख ऊखीमठ राकेश नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख अगस्त्यमुनि शांति चमोला, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, बृजमोहन नेगी, किरन शुक्ला, दलबीर नेगी, अर्जुन नेगी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।