ऊखीमठः कालीमठ घाटी के शीर्ष पर चौरा नामक सिद्धपीठ पर विराजमान भगवती चामुण्डा देवी की प्रथम चरण की दिवारा यात्रा 15 वर्षो बाद विधिवत शुरू हो गयी है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

             

                 ऊखीमठः कालीमठ घाटी के शीर्ष पर चौरा नामक सिद्धपीठ पर विराजमान भगवती चामुण्डा देवी की प्रथम चरण की दिवारा यात्रा 15 वर्षो बाद विधिवत शुरू हो गयी है। दिवारा यात्रा के आयोजन से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ तथा प्रथम चरण की दिवारा के दौरान भगवती चौमुण्डा देवी केदारनाथ सहित केदार घाटी के तीर्थ व गांवो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देगी तथा दिवारा यात्रा के जाल मल्ला पहुंचने पर प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का समापन होगा। दिवारा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जाल मल्ला, जाल तल्ला, चौमासी, चिलौण्ड व खोन्नू सहित कालीमठ घाटी के दर्जनो गांवों के हजारों भक्तों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। रविवार को आचार्य रोहन देवशाली, अमित भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, पुरूषोत्तम भट्ट व प्रकाश भट्ट ने भगवती चामुण्डा की तपस्थली चौरा मे पंचाग पूजन के तहत भगवती चामुण्डा, जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा श्रद्धालुओ द्वारा भगवती चामुण्डा की डोली सहित दिवारा यात्रा मे साथ चलने वाले अनेक देवी – देवताओ के निशानो का विशेष श्रृंगार किया तथा विद्वान आचार्यो ने पुन: डोली सहित सभी देवी – देवताओं के निशाणो की आरती उतारी। दोपहर बाद भगवती चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा का शुभारंभ होते ही सम्पूर्ण भूभाग भगवती की जयकारो से गुजायमान हो उठा तथा कई देवी – देवता नर रूप में अवतरित हुए तथा प्रथम चरण दिवारा यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने का आशीर्वाद भक्तो को दिया। भगवती चामुण्डा की डोली ने मन्दिर की तीन परिक्रमा की तथा भक्तो ने लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद भगवती चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा जाल मल्ला भण्डार गृह के लिए रवाना हुई तो ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओं व महिलाओ ने धार्मिक भजनों से दिवारा यात्रा की अगुवाई की। प्रथम चरण की दिवारा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि भगवती चामुण्डा देवी की महिमा का विस्तृत वर्णन वेद – पुराणो मेें मिलता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक व सांस्कृतिक के क्षेत्र मेें कालीमठ घाटी की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने विधायक निधि से चामुण्डा मन्दिर व मन्दिर परिसर सौन्दर्यीकरण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की । राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में देवी – देवताओं के दिवारा भ्रमण की परम्परा युगो पूर्व की है तथा वर्तमान समय में भी भक्तों द्वारा इन परम्पराओं का निर्वहन निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य ल्वारा सुबोध बगवाडी, सरोज देवी, प्रधान बुरूवा मदन भट्ट, भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी, गुप्तकाशी किरन शुक्ला, उद्योगपति खुशहाल नेगी, समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी, सचिव तीरथ सिंह राणा, सलाहकार रामचन्द्र सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, संरक्षक कृपाल सिंह राणा, सुमन जमलोकी, सत्यानन्द भट्ट, कैलाश भट्ट, सुरेशानन्द गौड, बीरेन्द्र सिंह रावत, दिनेश सत्कारी, मुलायम तिन्दोरी ,विपिन सेमवाल, रमेश नौटियाल, प्रदीप राणा, मोहन सिंह राणा, अंजू नौटियाल, बलवन्त रावत, पवन राणा, विराट भट्ट, लक्की नेगी, विनीता राणा सहित कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवो के जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी, सदस्य व हजारो श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।