संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
हासिल करना न हो मकसद…!
हर कोई रखता लक्ष्य प्राप्ति की तीव्र इच्छा,
सामर्थ्य से अधिक प्रयास करें बच्चा-बच्चा।
शारीरिक व मानसिक रुप के प्रति उदासीन,
किसी पद पर ही तो होना हो तुम्हें आसिन।
सिर्फ लक्ष्य हासिल करना ही न हो मकसद,
कभी कीमत भी चुकानी पड़ती है अंत तक।
जब तक ये सब कुछ हमें समझ में हैं आता,
तब तक शरीर रोग की गिरफ्त में आ जाता।
एक उमर के बाद पूर्व शक्ति-स्फूर्ति ना रहती,
इसे वापस पाना इतना आँसा भी नहीं होता।
उद्देश्य क्यों न हो पवित्र और श्रेष्ठ की चाहत,
ना शक्ति का अतिक्रमण कष्टकारी हो राहत।







