ब्यूरो वजीरगंज (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।
वजीरगंजः क्षेत्र के पौराणिक मंदिर बालेश्वरनाथ पर कजरी तीज के अवसर पर आयोजित मेले की तैयारी का तहसीलदार अनुराग पाण्डेय ने जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में कीचड़ को देखते हुए बालू डलवाने का निर्देश दिया।मंदिर के महंथ बिन्दे बाबा ने बताया कि आरती के बाद भोर दो बजे कपाट खोल दिया जाएगा।कावरियों के साथ स्थानीय लोगों के जलाभिषेक करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हां।प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर के गर्भगृह व मुख्यद्वार पर महिला वो पुरुष आरक्षियों की तैनाती की जाएगी।मंदिर समेत परिसर सीसीटीवी कैमरे के दायरे में रहेंगे।
वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने केस दर्ज कराया है कि उसकी बहन निजी विद्यालय की छात्रा है। बीते 22 अगस्त को विद्यालय से घर जाते गांव के युवक दिवाकर यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा अश्लील बात करते हुए मोबाइल नम्बर मांगा। आरोपी ने छात्रा की फोटो फ़ेसबुक पर डीपी व स्टोरी भी लगा रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने केस दर्ज कराया है कि उसकी पौत्री गांव के बंशीलाल चौहान से मोबाइल पर बात करती थी। बीते रविवार को आरोपी सुपुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन करने की बात कही।







