संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
गणेश उत्सव पर विशेष कविता
मंगलकार्य तुम्हारे बिन नहीं हो पाता…!
हे प्रथम पूज्य गणेश बुद्धि के प्रदाता,
मंगलकार्य तुम्हारे बिन नहीं हो पाता।
जब कभी कोई किसी संकट में होता,
तभी हमें ही नाम तुम्हारा याद आता।
पंचतत्व में जल के “स्वामी” कहलाते,
विघ्न विनाशक-सिध्दी दायक हे पाते।
हर वर्ष करते गणेशोत्सव का आह्वान,
सबके विघ्नहरो करें तुम्हारा गुणगान।
आस्था-भक्ति से करों सब पे उपकार,
रिद्धि-सिद्धि के दाता सदा दो वरदान।
निश्छल मन से करों गणेश आराधना,
भक्ति-भाव से पूर्ण हो सबकी साधना।
शौर्य,साहस व नेतृत्व के प्रतीक गणेश,
हे विशिष्ट गुणों से बखान मंगल प्रवेश।
गज मस्तक विवेकशील, कुशाग्र बुद्धि,
ऐसे प्रथम पूज्य गणराया करते शुद्धि।
सूक्ष्म दृष्टि के प्रेरक ‘लम्बोदर’ के कान,
सुनें वे बातें उन सबकी जो पधारे धाम।







