राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
प्रेम पच्चीसा (भाग 12)
रोहन और माया की रातें अब नींद से कोसों दूर हो चुकी थीं। राशि की बीमारी ने उनके घर को जैसे उदासी की चादर से ढक दिया था। छोटी सी राशि, जो अभी सिर्फ़ पांच साल की थी, को डॉक्टरों ने बताया था कि उसको अस्थमा की बीमारी में समस्या है और इलाज़ के लिए कम से कम पचास हज़ार रुपये लगेंगे।
रोहन, फिल्म कंपनी के दलाल मेहता जी से अनुबंध साइन करके अग्रिम राशि लेकर राशि का इलाज़ भोपाल में करा रहा था और माया पत्रकार होने के साथ साथ घर से आस पास के ग़रीब बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी, दोनों मिलकर मुश्किल से घर चला पा रहे हैं। कहते हैं कि टूटना सितारों से सीखना होगा जो टूट कर भी ज़मी पर नहीं गिरते।
रोहन को अपनी नानी की बचपन की कहानी याद आई कि दो बीजों की सोच एक बार दो बीज धरती में पड़े थे। पहला बीज सोचता था,“मैं बड़ा वृक्ष बनूंगा, लोगों को छाया दूंगा, फल दूंगा। मुझे प्रकाश और जल की ओर बढ़ना है।” दूसरा बीज डरता था,“अगर मैं अंकुरित हुआ तो कीड़े मुझे खा सकते हैं, धूप मुझे जला सकती है। मैं यहीं सुरक्षित हूँ। समय बीता। पहला बीज अंकुरित हुआ, बढ़ा और एक विशाल वृक्ष बन गया। दूसरा बीज वहीं मिट्टी में सड़ गया। जिसने सकारात्मक सोचा, वह विकसित हुआ। जिसने भय और नकारात्मकता को चुना वह समाप्त हो गया। रोहन पहला बीज बनना चाहता है।
मेहता जी मुंबई में फिल्मों में सिचुएशन गीत लिखने / लिखवाने का काम करते थे। अनुबंधित की शर्तें पूरी नहीं हो रही थीं। मेहता जी का कहना था कि एक साल तक रोहन उन्हें उनके बताए अनुसार गीत लिख कर देगा।
हर रात रोहन सोचता, कैसे भी करके वह मेहता जी का काम एक साल में शर्त अनुसार पूरा करेगा । इधर राशि का स्वस्थ सुधार रहा था। डॉक्टर ने अस्थमा की दवाएं हमेशा खाने के लिए प्रिसक्रिप्शन लिखकर माया को दिया और राशि को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
शाम को माया ने रोहन को फोन करके बताया कि राशि अब घर आ गई उसको लंबे समय तक अस्थमा की दवाएं और धूल से दूर रखना होगा क्योंकि डस्ट से उसे एलर्जी है। रोहन ने सुकून की सांस ली और वीडियो कॉल करके राशि से बात करते हुए , अपना गम छुपाकर एक चुटकुला भी सुनाया। दोनों की बातें सुनकर माया की आँखें डबडबा गईं।
रोहन, मेहता जी के अनुबंध अनुसार पूरे साल काम करते हुए खाली समय में अपने अतीत और सभी रिश्तों को आधार बनाकर एक कहानी संग्रह लिख चुका है। भोपाल में माया एक दिन संप्रेषण- गृह में गैर सरकारी संगठन आदर्श समाज की संयोजिका, मालती जी के साथ बाल अपचारियों को खिलौने और पुस्तकें भेंट करने बाल संप्रेषण गृह अर्थात 18 साल से कम आयु के बच्चों का सुधार घर ।
सुधार गृह की स्थिति और बाल अपचारियों की गतिविधि देखकर माया विचलित हो जाती है और संयोजिका मालती जी से प्रश्न करती है कि,,
(भाग 13)







