संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
अखिल भारती बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस सुरक्षा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
बलाई महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रभु लाल मालवीय के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन।
आगर मालवाः अखिल भारती बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को लगातार जान से मारने की धमकी मिलने पर पुलिस सुरक्षा देने की मांग को लेकर बलाई महासंघ जिला आगर के द्वारा जिला अध्यक्ष प्रभुलाल मालवीय के नेतृत्व में बलाई महासंघ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे जहां पर डिप्टी कलेक्टर पी एन परमार को ज्ञापन सोपा गया ओर ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि हमारे समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को कुछ समय से लगातार फोन कॉल करके एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जीहादी मानसिकता रखने वाले संगठनो एवं आ सामाजिक तत्वों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है अत उनकी जान माल की रक्षा करने के लिए शासन प्रशासन के द्वारा तत्काल प्रभाव से गनमेंन सहित पुलिस सुरक्षा दी जाए।







