ऊखीमठः केदार घाटी सहित विभिन्न इलाकों में विगत 36 घन्टों से अधिक समय से मूसलाधार बारिश होने से आपदा प्रभावितों   की रातों की नींद हराम हो गयी है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                   ऊखीमठः केदार घाटी सहित विभिन्न इलाकों में विगत 36 घन्टों से अधिक समय से मूसलाधार बारिश होने से आपदा प्रभावितों   की रातों की नींद हराम हो गयी है। हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी होने से तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है। मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश मोटर मार्गो पर भूस्खलन होने से कई गांव खतरे की जद मे आ गये है। मन्दाकिनी सहित सहायक नदियों के जल स्तर पर भारी वृद्धि होने लगी है। मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है तथा मुख्य बाजारों सहित यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसरने लगा है वाहनो के पहिये जाम होने से वाहन स्वामियो के सन्मुख आजीविका का संकट बना हुआ है। जानकारी देते हुए निर्वतमान प्रधान विजयपाल नेगी ने बताया कि भीरी – परकण्डी – मक्कू मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने से मोटर मार्ग पर विगत तीन दिनो से आवाजाही ठप है जबकि ताला – दुर्गाधार- पावजगपुडा मोटर जगह – जगह आपदा की भेंट चढ गया है। नवदीप नेगी ने बताया कि कुण्ड- चोपता नेशनल हाईवे पर जैबरी के निकट भूस्खलन होने व दरारें पडने से हाईवे का बड़ा हिस्सा कभी भी मन्दाकिनी के वेग में समा सकता है जबकि नेशनल हाईवे पर डुगर के ऊपर दरारे पडने से डुगर गांव के 15 से 20 परिवारों को खतरा बना हुआ है। प्रधान उषाडा प्रतिपाल बजवाल ने बताया कि ताला तोक में भूस्खलन निरन्तर जारी है तथा आकाशकामिनी नदी का जल स्तर बढने से नेशनल हाईवे का नामोनिशान मिट सकता है। बुद्धि सिंह चौहान ने बताया कि रूद्रप्रयाग – गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर सेमी व भैसारी के निचले हिस्से मेें  भूस्खलन होने से आने वाले समय में बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के तापमान भारी गिरावट महसूस होने से ग्रामीण सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह मेें गर्म कपड़े पहनने के लिए विवश हो गये है। प्रधान बुरूवा मदन भट्ट ने बताया कि ऊखीमठ- मनसूना – रासी मोटर मार्ग पर कई स्थानो पर भूस्खलन होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को विवश बने हुए तथा सरस्वती के जल स्तर उफान मेें आने के कारण आपदा प्रभावितों की चिन्ताये बढ़ने लगी है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।