पौड़ी के शिक्षक आशीष नेगी निर्धन छात्रों के लिए प्रेरणा हैं 40 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाते हैं

Spread the love

 

                 पौड़ीः इसे जुनून ही कहेंगे कि चित्रकला विषय के एक अध्यापक बच्चों के विकास में कामयाबी के रंग भरने के लिए अपने वेतन का एक हिस्सा लगा देते हैं। आर्थिक रूप के कमजोर परिवारों के 40 बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाते हैं।

                    ऐसे बच्चों को मुफ्त ट्यूशन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। हजारों बच्चों को चित्रकला, मुखोटा कला, लुग्दी से मूर्ति निर्माण, रेखांकन का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बना चुके हैं। भविष्य की नई पौध के रचनात्मक और मौलिक विकास को वह अपना धर्म मानते हैं। सात वर्ष से वह ऐसा कर रहे हैं। इसमें उन्हें उनके परिवार का पूरा सहयोग मिलता है।
             समाज को नई दिशा दिखाने और नौनिहालों के भविष्य के रंग को गाढ़ा करने वाले यह शिक्षक हैं पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कालेज कल्जीखाल में सहायक अध्यापक आशीष नेगी। टिहरी जिले के देवप्रयाग के मूल निवासी आशीष नेगी ने बालपन में जो परेशानियां देखी उसने नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य की दिशा में कार्य करने को प्रोत्साहित किया।

               जिन बच्चों की शिक्षा की राह में आर्थिक तंगी रोड़ा बन रही थी, उन्हें हौसला व सबलता प्रदान करने की ठान ली। आशीष की पहली नियुक्ति 2011 में जीआइसी एकेश्वर में हुई। 2018 से बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने बच्चों का एक समूह बनाया, जिसे दगड्या (मित्र) समूह का नाम दिया। इसमें प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के बच्चों को शामिल किया गया।

                शुरू में एकेश्वर, कल्जीखाल और पौड़ी के 90 बच्चे इससे जुड़े। इस समय 50 बच्चे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और किसी न किसी रूप से ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। आशीष नेगी आर्थिक रूप के कमजोर परिवारों के 40 बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठा रहे हैं। इन बच्चों के विद्यालय की वार्षिक फीस, ड्रेस, पाठ्य सामग्री, जूते आदि का पूरा व्यय स्वयं वहन करते हैं। अगस्त 2024 में जीआइसी कल्जीखाल स्थानांतरण के बाद भी उनकी यह सक्रियता जारी रही।

                  आशीष नेगी प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यालयों व अन्य संस्थानों पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से 45 हजार बच्चों को चित्रकला, मुखोटा कला, लुग्दी से मूर्ति निर्माण, रेखांकन का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

सृजन क्षमता यात्रा से जगा रहे अलख

               वह गढ़वाल मंडल क्षेत्र में सृजन क्षमता यात्रा भी निकालते हैं। इसके जरिये युवा पीढ़ी को उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोककला, चित्रकला को लेकर जागरुक किया जाता है।

पुस्तकालय में शिक्षा भी, नवाचार भी

              दगड्या समूह के माध्यम से आशीष नेगी ने पौड़ी और एकेश्वर में पुस्तकालय बनाए हैं। इनमें पाठ्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधी पुस्तकों सहित अन्य साहित्य पर कई किताबें हैं। पुस्तकालय को नवाचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है। वर्ष 2021-22 से बच्चे यहां झंगोरा, तिल, चावल, रुद्राक्ष से बच्चे आर्गेनिक राखी तैयार कर रहे हैं। इसे बाजार में बेचा जाता है। इससे होने वाली आय से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद की जाती है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।