ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
“सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यालय अल्मोड़ा में किया कार्यशाला का आयोजन :
अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 08सितंबर को अपने कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा गैड़ा, नगर महापौर अजय वर्मा द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस पखवाड़े के संयोजक जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, सह संयोजक कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट एवं प्रकाश लाल शाह आदि लोग हैं।
मुख्य वक्ता पुष्कर काला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं बल्कि समाज और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होकर 02अक्टूबर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें 17सितंबर जिला स्तरीय रक्तदान शिविर,बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, सामुदायिक केंद्र में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन। 19-20सितंबर को प्रबुद्ध संवाद-विषय नरेंद्र मोदी का जीवन एवं उपलब्धियां, विकसित भारत। 21सितंबर को नमो मैराथन-युवा मोर्चा द्वारा आयोजन। 25सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठी-विषय : आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी। 27,28सितंबर को विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण कार्य और 2अक्टूबर को स्वच्छता अभियान एवं विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने विश्वास दिलाया कि सभी पदाधिकारी नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर भारतीय जनता पार्टी को उच्च शिखर तक पहुंचाएंगे।
इस कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, ललित लटवाल, श्रीमती लता बोरा, गोविंद पिल्खवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, देवेन्द्र भट्ट, विनीत बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, देवेन्द्र नयाल, संदीप श्रीवास्तव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।








