ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
समान नागरिक संहिता के अंतर्गत होने वाले पंजिकरणों को लेकर की गई समीक्षा बैठक।
अल्मोड़ाः महानिबंधक समान नागरिक संहिता डॉ. वी षणमुगम की अध्यक्षता में आज 8सितंबर सोमवार को समान नागरिक संहिता के अंतर्गत होने वाले पंजिकरणों की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में जिलों से वर्चुअल रूप से अधिकारी जुड़े। अल्मोड़ा से अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी समान नागरिक संहिता सीएस मर्तोलिया ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महानिबंधक ने विवाह पंजीकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ताओं को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक जन जागरूकता अभियान चलाएं। बिना किसी ठोस वजह के आवेदनों को खारिज न करें। यदि किसी आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटी है तो उसे कारण सहित वापस किया जाए। उन्होंने सभी रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार कोई निर्देशित किया कि यूसीसी को लेकर लोगों में जो भ्रांतियां हैं, उन्हें दूर करने के प्रयास किए जाएं तथा पंजीकरण जैसे कार्य को सरल किया जाए।
अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने जनपद अल्मोड़ा के संबंध में यूसीसी की प्रगति का विवरण महानिबंधक को दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र सिंह सहित अन्य ने प्रतिभाग किया।








