अस्त _व्यस्त मानसिकता को सहेजकर खुद का साथ दिजिए।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)

 

 

 

                            आलेख

  “””””””””””

अस्त _व्यस्त मानसिकता को सहेजकर खुद का साथ दिजिए।

 

परिणाम की चिंता छोड़ दिजिए, पहले पूरे मन से समस्या को दूर करने की कोशिश किजिए ।

 

गहरी उदासीनता के बीच अपने जीवन के मूल उद्देश्य को प्राप्त न कर पाने से, अंतर्मन में एक खालीपन महसूस होता हैं। हर इंसान का आंतरिक स्वरूप अलग होता हैं। अंदर अनंत चाहत पलती हैं कुछ पूर्ण होती हैं, तो कुछ अंदर ही दफन होती हैं। सांसारिक जीवन में हम अपने कर्तव्य के पथ पर चलते हैं। कभी _कभी साथ रह रहें अपने ही परिजन को आभास नहीं होने देते कि_ तकलीफ क्या हैं? कोई दर्द होता हैं, शारीरिक या मानसिक रूप से तो मन_ मस्तिष्क में हर पल कई तरह के प्रश्न आते हैं। भावनात्मक रूप से किसी न किसी बात द्वंद रहता हैं।

सामान्य रूप में दुख_ सुख का समन्वय जीवन में होता ही हैं लेकिन हर बार कुछ खो देने और किसी ख्वाहिश को पूर्ण न कर पाएं, तो मन में दुख का एक घेरा हो जाता हैं। जिसकी सोच में गहराई होती हैं, वे हर एक बात को गंभीरता से लेते हैं। हर बार मानसिक रूप से टूट कर जुड़ना बेहद कठिन होता हैं। मन की चोट हर इंसान को अकेला कर देती हैं। भीड़ में हम अपनी व्यथा व्यक्त नहीं कर सकते लेकिन अंदर दुख का जो तूफान होता हैं उसे अकेले सामना करना पड़ता हैं।

भावनाएं शून्य होती हैं तो सही फैसले नहीं कर पाते। विचारों का स्वतंत्र प्रवाह नहीं हो पाता, किसी बात का अनावश्यक दबाव होता हैं, मजबूरी होती हैं। मन में जो भी हैं सकारात्मक या नकारात्मक भाव उसे कहना जरूरी हैं ,इससे मन का बोझ हल्का होता हैं। हर किसी की मनःस्थिति अलग होती हैं, हर परिस्थिति से सामंजस्य बनाकर रहना जरूरी हैं।

जब कही भी सुकून नहीं मिलता, घबराहट _बेचैनी होती हैं उस वक्त हम किसी गंभीर चिंता में डूबे होते हैं, मानसिकता बिखरी _उलझी होती हैं, यह समय जीवन का नाजुक पल होता हैं।अक्सर लगातार शारीरिक बीमारी, मानसिक तनाव, दुर्व्यवहार, कानूनी भागदौड़, धोखा, अपनो का प्यार _अपनापन या साथ न मिलने, अपमानित होने, असफल, कोई चाहत पूर्ण न हो, अधिक श्रम, शौक पूरी न होने, मनोरंजन के पल न मिलने, अधिक श्रम करने से ऐसी स्थित आ जाती हैं। ऐसे समय में सबसे पहले हमे शांत रहना चाहिए । हर तरफ मन की नहीं भटकाना चाहिए।

हर समय बुरे भाव रखने, ज्यादा सोचने से मानसिक स्थित डांवाडोल होती हैं। सकारात्मक दिशा में ही आगे बढ़िए और सोचिए तभी सहज हो पाएंगे विपरीत स्थिति में।

खालीपन एक अलगाव की स्थिति हैं जहां _हम खुद को अकेला समझते हैं, और समस्याओं से जूझते हैं कुछ कह पाने में असमर्थ होते हैं।

जब हम किसी दुखद घटनाओं को एक पल भी भूल नहीं पाते, तब व्याकुल हो जाते हैं। शारीरिक _मानसिक रूप से कुछ भी कहने और करने में असमर्थ होते हैं, कमजोर महसूस करते हैं। जीवन में एक अधूरापन बना रहता हैं। हर किसी के जीवन की अलग समस्याएं होती है, कई कारण होते हैं जब हम खुद को असहाय अवस्था में पाते हैं। लगातार किसी तकलीफ में रहने से बुरे ख्याल आते हैं, ऐसे समय में दुखी मन को प्रोत्साहन _हिम्मत, धैर्य देने और किसी करीबी के अपनत्व भरे शब्दों के स्पर्श की अधिक आवश्यकता होती हैं।

दुख के समय जब कोई सहयोगी नहीं मिलते तो कठिन घड़ी में हम अकेले हो जाते हैं, किसी अनहोनी की आशंका होती हैं।

जीवन के इस राह में छोटी_ बड़ी कई मुश्किलें आती ही रहती हैं। जिनके पास _जीने का कोई उद्देश्य हो, जिन्हें अपनो का मार्गदर्शन मिलें, मानसिक रूप से कोई मनोबल देने वाले हो, जो हर परिस्थिति में अपने साथ होने का हमें एहसास दें, कोई सही और गलत को समझाने वाले हो, चाहे_ वे किसी भी रिश्ते से हमसे जुड़े हो, परिवार, रिश्ते _नाते, मित्र _आत्मीय जन हो तो हर परिस्थिति व्यक्ति को लड़ने की हिम्मत मिलती हैं, कोई दिल में सुखद पल बनकर हमें अपने शब्दों से स्पर्श करें, तो हर तकलीफ छोटी लगती हैं। बुरे वक्त में किसी का साथ सबसे बड़ा सहारा होता हैं।

जीवन में अक्सर हम धन_ दौलत, शौहरत, पद _प्रतिष्ठा के पीछे भागते हैं, जिसके लिए कभी _कभी हम जो हमसे _लगाव रखते हैं, परवाह करते हैं ऐसे लोगों को ही उपेक्षित करते हैं, उनसे मधुर संबंध स्थापित नहीं कर पातें, अपनो को समय नहीं दें पाते, कभी रिश्तों में मजबूती नहीं रखते, मतलबी हो जाते हैं। मुश्किल वक्त में अपनी भावनाओं को हम करीबी जन से व्यक्त कर अपने दुख के बोझ को कम कर सकते हैं।

किसी से गहराई से जुड़ने के लिए उनका सच्चा स्नेह और साथ पाने के लिए, अच्छे दिनों में भी उन्हें उतना ही महत्व देना चाहिए, जितना बुरे वक्त में उनका साथ चाहते हैं। सबसे जरूरी हैं व्यवहार को बनाए रखना। किसी के प्रेम के अधिकारी बनने के लिए निश्छल भाव के साथ, हर परिस्थिति में निभाने की हमें सामर्थ्य होनी चाहिए।

तनाव की स्थिति या खालीपन से उभरने का सबसे बड़ा माध्यम अपनों से आत्मीयता से पूर्ण रिश्ते ही होते हैं। स्वार्थ के लिए जब हम किसी मजबूत रिश्तें को खो देते हैं, तो एक वक्त के बाद हम बिल्कुल तन्हा और गमगीन हो जाते हैं।

जब भी लगें _जीवन के सफर में बहुत दुविधाएं हैं उसे दूर करने में आप असमर्थ हैं ,तो अपनी सोच को नया मोड़ दिजिए। हर तरह के भ्रम को मन से निकाल दिजिए और कोई विकल्प निकालिए।मन में डर को हावी मत होने दिजिए। परिणाम की चिंता छोड़ दिजिए, पहले पूरे मन से समस्या को दूर करने की कोशिश किजिए। अपनी ताकत को बेवजह चिंता कर बिखरने मत दिजिए बल्कि अस्त _व्यस्त मानसिकता को सहेजकर खुद का साथ दिजिए।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो